सुंदरता बढ़ानी है तो ज्यादा लें विटामिन-ई, जानिए इसके 10 लाभ

सुंदरता बढ़ानी है तो ज्यादा लें विटामिन-ई, जानिए इसके 10 लाभ

सेहतराग टीम

हमें अपने शरीर को तंदुरुस्त और ठीक रखने के लिए कैल्शियम, विटामिन और प्रोटीन की जरुरत होती है। वैसे यह तीनों ही हमारी सेहत के लिए काफी जरुरी है और तीनों अलग-अलग तरीके से हमारे शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। इन तीनों में अक्सर विटामिन की कमियों के बारे में ज्यादा सुनने को मिलता है। वहीं विटामिन भी कई तरह के होते हैं जो हमें खान-पान और प्राकृतिक चीजों से प्राप्त होते हैं। उन्हीं अनेक प्रकार के विटामिन में एक है विटामिन-ई, जिसके बारे में अक्सर हमने सुना है। यह विटामिन कई फलों,तेलों और ड्रायफ्रूट्स में पाया जाता हैं। वहीं इसके कई फायदे भी होते हैं। जहां यह एक तरफ यह हमारे सेहत को दुरुस्त करने में सहायक होता है वहीं दूसरी तरफ यह हमारे सौंदर्य के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। जब यह विटामिन इतना फायदेमंद है तो यह भी जानना जरुरी है कि आखिर किन-किन चीजों से विटामिन-ई मिलता है ,तो आपको बता दे कि यह विटामिन खासतौर पर सोयाबीन, जैतून, तिल के तेल, सूरजमुखी, पालक, ऐलोवेरा, शतावरी, ऐवोकेडो में पाया  जाता है। इसके अलावा भी कई खाद्य पदार्थों से हम इस विटामिन को ले सकते हैं। हालांकि आज हम आपको बताएंगे कि आखिर इस विटामिन के क्या-क्या फायदे होते है।

पढ़ें- अपने चेहरे को इन तरीकोंं से बनाएं कोमल और खूबसूरत

जानिए विटामिन ई के ऐसे ही 10 लाभ-

प्राकृतिक नमी - त्वचा को प्राकृतिक नमी प्रदान करने के लिए विटामिन-ई बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा यह त्वचा में कोशिकाओं के नवनिर्माण में भी सहायक है।

आरबीसी निर्माण - शरीर में रेड ब्‍लड सेल्‍स यानि लाल रक्‍त कोशिकाओं का निर्माण करने में विटामिन-ई सहायक है। प्रेग्‍नेंसी के दौरान विटामिन- ई का सेवन बच्‍चे को एनीमिया यानि खून की कमी से बचाता है।

विटामिन-ई का प्रयोग करने पर अल्जाइमर जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है, इसके अलावा यह कैंसर से लड़ने में भी आपकी मदद करता है। एक शोध के अनुसार जिन लोगों को कैंसर होता है, उनके शरीर में विटामिन-ई की मात्रा कम होती है।

मानसिक रोग - एक शोध के अनुसार विटामिन-ई की कमी से मानसिक रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। शरीर में विटामिन-ई की पर्याप्‍त मात्रा मानसिक तनाव और अन्य समस्‍याओं को कम करने में मदद करती है।

बेहतरीन क्लिंजर - विटामिन-ई का उपयोग कई तरह के सौंदर्य प्रसाधनों में किया जाता है। इसका अहम कारण है, कि यह एक बेहतरीन क्लिंजर है, जो त्वचा की सभी परतों पर जमी गंदगी और मृत कोशिकाओं की सफाई करने में सहायक है।

यह कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करता है और शरीर में वसीय अम्लों के संतुलन को बनाए रखने में सहायता करता है। इसके साथ ही यह थायराइड और पिट्यूटरी ग्रंथि‍ के कार्य में होने वाले अवरोध को रोकता है।

हृदय रोग - शोध के अनुसार जिन लोगों के शरीर में विटामिन ई की मात्रा अधिक होती है, उन्हें दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। यह मेनोपॉज के बाद महिलाओं में होन वाले हार्ट स्ट्रोक की संभावना को भी कम करता है।

एंटी एजिंग - विटामिन-ई में भरपूर एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा पर बढ़ती उम्र के असर को कम करते हैं। इसके अलावा यह झुर्रियों को भी कम करने और रोकने में बेहद प्रभावकारी है।

यूवी किरणों से बचाव - सूरज की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाने में विटामिन-ई महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सनबर्न की समस्या या फोटोसेंसेटिव होने जैसी समस्याओं से विटामिन-ई रक्षा करता है।

विटामिन ई की पर्याप्त मात्रा डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद करती है। यह ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम, इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ एलर्जी से बचाव में भी उपयोगी होता है।

इसे भी पढ़ें-

मुहांसों से परेशान हैं? यहां पाएं इसकी पूरी जानकारी

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।